नागपुर : कुही में भैंसों का अवैध परिवहन, दो आरोपियों पर केस, 2.77 लाख का माल जब्त

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की कुही तहसील में भैंसों के अवैध परिवहन के आरोप में दो व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों आरापियों से 2,77,000 रुपए का माल भी जब्त किया गया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुही के मांढल मार्ग पर जानवरों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। एक गाड़ी में भैंसवंश के जानवर निर्दयतापूर्वक रखे गए हैं। पुलिस ने वहां नाकाबंदी की। गाड़ी रोकी। गाड़ी में भैंसवंश के जानवर रखे थे। पुलिस ने आरोपियों मनोज ठवकर (32) और कवडु रंगारी (57) से पूछताछ की। उनसे जानवरों के परिवहन का परमिट मांगा। दोनों के पास परमिट नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पहिया गाड़ी (कीमत 2,00,00 रुपए), भैंस वंश के पांच जानवर (कीमत 77,000 रुपए) जब्त किए। जानवरों को क्रूर तरीके से गाड़ी में रखा गया था। कुही पुलिस स्टेशन में आरोपियाें के खिलाफ प्राणि क्रूरता अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया