नागपुर : काटोल में ट्रक की टक्कर से मोपेड चालक की मौत, जाम नदी पुल के पास हादसा

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की काटोल तहसील मेंं रविवार को ट्रक-ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चालक की मौत हो गई। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक हादसा काटोल-सावरगांव रोड पर जाम नदी पुल के पास हुआ। काटोल निवासी युवक योगेश रिठे खेत में काम करने के बाद नई मोपेड जूपिटर से घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक-ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौत हो गई। काटोल पुलिस स्टेशन में आरोपी ट्रक-ट्रेलर चालक के खिलाफ भादंवि की धाराओं 279, 304 अ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

******

टिप्पणियाँ

  1. Dukhad Rto Wale kya kar rahe hai city me bhi 3sawari, road Pe gadiwale speed par central n karte license jabt ho, kada dand mile aise tej gadi chalanewalo ko

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया