रामटेक : शीतलवाड़ी-चारगांव रोड की मरम्मत-चौड़ाईकरण शुरू, 'सुनो सुनो' ने उठाई थी समस्या

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की रामटेक तहसील में शीतलवाड़ी-चारगांव रोड की मरम्मत और चौड़ाईकरण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से परिसर के लोगों को इसका इंतजार था। इसलिए अब परिसर में खुशी का वातावरण है। यह करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क है, जो कि आगे जाकर जबलपुर रोड से जुड़ती है।

इस परिसर के लोगों के लिए यह सड़क लाइफलाइन की तरह है। लेकिन कम से कम 15 साल से सड़क की मरम्मत नहीं की गई थी। इसलिए सड़क के एक किलोमीटर के दायर में ही सैकड़ों गड्ढे हो गए थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। सड़क हादसों का जोखिम बढ़ गया था। इस समस्या को 'सुनो सुनो' ने पुरजोर तरीके से उठाया था। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और अधिकारियों से बातचीत की थी। 

सभी लोगों के मिलेजुले प्रयास से अब इस सड़क की मरम्मत और चौड़ाईकरण का कार्य शुरू हो चुका है। चौड़ाईकरण के बाद निश्चय ही इस सड़क पर यातायात बढ़ेगा। बड़ी गाड़ियों का आवागमन भी बढ़ने लगेगा। ऐसे में सड़के किनारे की शीतलवाड़ी कॉलोनी में बेहद सतर्कता बरतनी होगी। बहरहाल, देर आए, दुरुस्त आए। 

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश