नागपुर : कन्हान-पिपरी के खेत में मिला मृत तेंदुआ, परिसर में हड़कंप

@ कमल यादव |

नागपुर की पारशिवनी तहसील के कन्हान-पिपरी के एक खेत में मृत तेंदुआ मिला है। यह इलाका कन्हान - गाडेघाट जुनी कामठी रोड के पास है। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने घटनास्थल का पंचनामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत तेंदुआ कन्हान- पिपरी में किसान दामू केवट और परमानंद शेंडे के खेत में मिला। सूचना मिलने के बाद रामटेक के वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत और सहायक वन संरक्षक हरवीर सिंह भावसे घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने पंचनामा किया। तेंदुआ करीब छह साल का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना जिले के उप वनसंरक्षक डॉ. भारत सिंह हाडा को दी गई। वन विभाग के पथक ने पूरे परिसर में जांच-पड़ताल की। मामला दर्ज कर तेंदुए का शव आगे की जांच के लिए ट्रांजिस्ट ट्रीटमेंट सेंटर सेमिनरी हिल्स नागपुर लाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए शव के नमूने लिए गए।

तेंदुए का पोस्टमार्टम डॉ. सुजीत कोलंगत (डब्ल्यूआरटीसी गोरेवाड़ा), डॉ. विनोद (शासकीय पशुवैद्यकीय महाविद्यालय नागपुर) डॉ. गौतम भोजने, डॉ. सुदर्शन काकडे (पशुवैद्यकीय अधिकारी ट्रांजिस्ट ट्रीटमेंट सेंटर नागपुर) एवं उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्याघ्र संवर्धन प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रतिनिधि कुंदन हाते, गिरीश नाखले, हरवीर सिंह, अनिल भगत, एसी दिग्रसे (क्षेत्र सहायक पटगोवारी), पीआर झारखंडे (कन्हान वनरक्षक), एसजे टेकाम (वनरक्षक पटगोवारी) आदि उपस्थित थे। आगे की कार्यवाही डॉ. हाडा के मार्गदर्शन में एसी दिग्रस कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव