रामटेक : कट्टा के बाद करवाही गांव की दो अनाथ बच्चियों की मदद के लिए आगे आए गज्जू यादव
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव अनाथ बच्चों की मदद के लिए तत्पर हैं। रामटेक के आदिवासी गांव कट्टा के पांच बच्चों की मदद करने के बाद अब उन्होंने करवाही गांव का रुख किया है। यहां उन्होंने दो अनाथ बच्चियों से मुलाकात की। आदिवासी वर्ग की इन बच्चियों के नाम आंचल सलामे (13) और रुपल सलामे (8) है। दोनों बहनों के पिता सतीश सलामे की मृत्यु बीते सितंबर में हुई थी। जबकि मां गीता सलामे का निधन भी कोरोना काल के दौरान मई 2020 में हो गया था।
गज्जू यादव को बच्चियों के बारे में जानकारी मिली, तो वे अपने सहयोगियों के साथ करवाही ग्राम पहुंचे। बच्चियों के लिए संजय गांधी निराधार योजना के फॉर्म भरवाए। इस योजना के तहत दोनों बच्चियों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। बच्चियों के परिवार के लिए अंत्योदय योजना के तहत नए राशन कार्ड बनवा दिए गए हैं। इससे इनके परिवार को हर महीने 35-35 किलो अनाज मिलेगा।
गज्जू यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे गांव के लिए विभिन्न सरकारी सुविधाओं की मंजूरी हेतु प्रयास करते रहेंगे। इस वक्त पंचायत समिति सदस्य रवि कुंभरे , कैलास निघोट गुरुजी, रणवीर यादव, सचिन खागर, चंद्रकांत नंदनवार, रिजवान पठान, ओंकार वरखडे, मधुकर जाम्भूलपाने, चंदू मलघाटे गुरुजी, टीकम टिकापाचे, विनोद कोकोडे, गणेश कोकोडे, रिजवान पठान, सोहेल शेख, शाहिल शेख, अकमल शेख, फहीम शेख उपस्थित थे ।
इससे पहले गज्जू यादव ने आदिवासी बहुल कट्टा गांव में पांच अनाथ बच्चों की मदद की। गज्जू यादव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक चंद्रशेखर बावनकुले से बच्चों की मदद का निवेदन किया था। बावनकुले ने निवेदन स्वीकार किया। इसी के तहत अब जगदंबा संस्थान (कोराडी) बच्चों को हर महीने तीन-तीन हजार रुपए की आर्थिक मदद करेगा। जबकि गज्जू यादव ने इन बच्चों के लिए संजय गांधी निराधार योजना के फॉर्म भरवाए थे। इस योजना के तहत पांचों बच्चों को हर महीने एक-एक हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। गज्जू यादव ने बच्चों के परिवारों के लिए अंत्योदय योजना के तहत नए राशन कार्ड भी बनवा दिए थे। इससे इनके परिवार को हर महीने 35-35 किलो अनाज मिलेगा।
**************************
**************************
![]() |
| ADVT |


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें