पाकिस्तान : लॉन्ग मार्च पर गोलीबारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सहित 15 लोग घायल, एक की मौत

@ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट |

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (70) के लॉन्ग मार्च पर गुरुवार को गोलीबारी की गई। हमले में इमरान सहित 15 लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इमरान के पैर में गोली लगी है। घायलों में इमरान के करीबी सांसद फैसल जावेद भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ, जब इमरान पंजाब प्रांत के वजीराबाद कस्बे में लॉन्ग मार्च कर रहे थे। इमरान एक कंटेनर-ट्रक पर सवार थे, जिस पर गोलीबारी की गई। हमले के बाद पुलिस इमरान को बुलेट प्रूफ वाहन में सुरक्षित स्थान पर ले गई। वहीं, एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। यह शख्स पंजाब प्रांत का ही रहने वाला है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी पुलिस और पंजाब के मुख्य सचिव से तत्काल रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा है कि चीन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की घटना को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। शहबाज शरीफ दो दिन की चीन यात्रा के बाद गुरुवार को पाकिस्तान लौटे।

मरियम औरंगजेब ने कहा कि हमले की अंतिम रिपोर्ट आने तक गैर जिम्मेदाराना बयानों से बचना चाहिए। इस तरह के बयानों का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पाकिस्तान की राजनीति में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। उन्होंने इमरान खान के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

बता दें कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तोशाखाना मामले में इमरान को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। जबकि इमरान खान ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी अतिथियों से मिले तोहफों का सही तरीके से खुलासा नहीं किया है। इन तोहफों में रोलेक्स घड़ियां, अंगूठी शामिल हैं। इमरान ने इस मामले को अपने खिलाफ साजिश बताया है। वे विरोध जताने के लिए समर्थकों के साथ लॉन्ग मार्च पर निकले थे।

********************************

********************************

ADVT

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया