आवरण कथा : वंदे भारत ट्रेन पर भारी मवेशी, पालघर में आरपीएफ का सरपंचों को नोटिस

दुर्घटनाग्रस्त वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

सुनो सुनो नेटवर्क |

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन का मवेशियों से टकराने का सिलसिला जारी है। इन घटनाओं से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सबक लिया है। आरपीएफ ने महाराष्ट्र के पालघर में रेल मार्ग से लगे गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी करना शुरू किया है। नोटिस में सरपंचों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे पटरी के पास आवारा पशुओं को नहीं जाने दें। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि किसी मवेशी का मालिक लापरवाही बरतता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ के मुंबई डिविजन ने ग्राम सरपंचों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में स्थानीय निवासियों से अपने मवेशियों को पटरी के पास नहीं जाने देने की अपील की गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानियों के बीच सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरूआत की थी। इसकी शुरूआत के बाद से गुजरात में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ट्रेन मवेशियों से टकराई है।

ADVT

पिछले शनिवार को गुजरात के अतुल स्टेशन के पास मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गए थे। यह ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से इस तरह की यह तीसरी घटना थी। इससे पहले, 6 और 7 अक्टूबर को भी ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गए थे। ये दोनों घटनाएं गुजरात में हुई थीं। इन सभी घटनाओं में यात्रियों को चोट नहीं आई थी। हालांकि, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

असल में, इस तरह की घटनाओं ने रेल परिचालन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। रेल दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाया है। इससे रेल यातायात में व्यवधान पड़ता है। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। साथ ही यात्रियों को भी खतरा पैदा होता है।

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया