मुंबई : सरकारी जेजे अस्पताल में मिली 132 साल पुरानी सुरंग, लंबाई 200 मीटर

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

मुंबई स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में 132 साल पुरानी सुरंग मिली है। एक अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक ब्रिटिश राज में बनी इस 200 मीटर लंबी सुरंग की आधारशिला पर 1890 की तिथि अंकित है। एक भवन के नीचे यह सुरंग मिली है। पहले इस भवन का उपयोग महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए वार्ड के रूप में होता था। अस्पताल परिसर में स्थित इस भवन को बाद में नर्सिंग कॉलेज में बदल दिया गया।

ADVT

बताया गया है कि पानी लीक होने की शिकायत के बाद अधिकारियों ने नर्सिंग कॉलेज भवन का मुआयना किया था। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और सुरक्षा गार्ड ने भवन का सर्वे किया। तभी उन्हें सुरंग दिखी। सुरंग की आधारशिला पर 1890 की तारीख दिखी। पहले कुछ कर्मचारियों का अनुमान था कि वहां भूतल हो सकता है। बाद में सुरंग का पता चला।

***


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया