महाराष्ट्र : लातूर- नांदेड़ हाइवे पर कार और टेम्पो की टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

@ संजय बूच्चे |

लातूर में कार और टेम्पो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लातूर-नांदेड़ हाइवे पर ममदापुर और भातांगली पाटी के बीच हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदगीर का एक परिवार विवाह के लिए लड़की देखने कार से लातूर जा रहा था। तभी  कार और टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों के नाम प्रशांत कोलबुदे और राजू कुमदाले है। घायलों के नाम प्रदीप कोलबुदे, गनेश पेटे, मगेश भोसले हैं। इन्हें लातूर के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, लातूर-नांदेड़ हाइवे पर ममदापुर और भातांगली पाटी के बीच सड़क की मरम्मत चालू है। एक ही तरफ से आवागमन के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसलिए आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक गणेश कदम, उनकी टीम के साथी लखनगिरि वीबी, दत्ता गिरि, टरपे जीबी, हजारे आदि पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया