महाराष्ट्र : गैंगस्टर को जेल में मच्छरों से लगता है डर, अदालत से लगाई बचाव की गुहार

एजाज लकड़ावाला (फाइल फोटो)

@ सुनो सुनो नेटवर्क|

गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को जेल में मच्छरों से डर लगता है। उसने मच्छरों से बचाव के लिए अदालत से गुहार लगाई है। यह वही लकड़ावाला है जो कभी आतंक का दूसरा नाम था। भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के पूर्व साथी लकड़वाला पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत कई आपराधिक मामले हैं। उसे जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।

सूत्रों के मुताबिक जेल में बंद लकड़ावाला को एक अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। वह अपने साथ मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की बोतल लेकर पहुंचा। उसने अदालत से जेल में मच्छरदानी उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की। लकड़वाला ने अपने आवेदन में कहा कि 2020 में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। तब उसे मच्छरदानी का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इस साल मई में जेल अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मच्छरदानी जब्त कर ली। उसने कहा कि तलोजा जेल के कैदियों को हर रोज मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

ADVT

जेल अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया। अदालत ने भी आवेदन खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी आवेदक (लकड़ावाला) ‘ओडोमोस’ और मच्छर भगाने वाली अन्य दवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले लकड़ावाला के अलावा तलोजा जेल के कई अन्य विचाराधीन कैदियों ने भी इसी प्रकार की याचिकाएं दाखिल की थीं। कुछ मामलों में याचिका स्वीकार की गई थी। जबकि कुछ अन्य मामलों में इसे खारिज कर दिया गया था।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की