महाराष्ट्र सरकार का फैसला, शिंदे गुट के 41 विधायकों और 10 सांसदों की ‘वाई प्लस’ सुरक्षा जारी रहेगी

एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

महाराष्ट्र सरकार ने नया मंत्रिमंडल बनने के तीन महीने बाद भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के सभी 41 विधायकों और 10 सांसदों को ‘वाई प्लस’ सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक यह फैसला खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है। राज्य पुलिस ने पिछले सप्ताह समीक्षा बैठक की थी। इसमें इन विधायकों की सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया गया था। ‘वाई प्लस’ सुरक्षा के तहत 4 सुरक्षाकर्मी एक सुरक्षा वाहन के साथ दो पालियों में संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा करते हैं।

ADVT

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस (महाविकास आघाड़ी) के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी है। सुरक्षा कवर गंवाने वालों में कई पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है। राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले सहित उनके परिवार की सुरक्षा भी बरकरार रखी गई है।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया