जनरल अनिल चौहान ने सीडीएस का पदभार संभाला, कहा- तीनों सेनाएं चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटेंगी

@ रक्षा संवाददाता |

जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में पदभार ग्रहण किया। जनरल चौहान त्रि-सैन्य मामलों पर रक्षा मंत्री के प्रधान रक्षा सलाहकार भी होंगे। साथ ही सचिव के रूप में सैन्य मामलों के विभाग के प्रमुख भी रहेंगे। वे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के स्थायी अध्यक्ष भी होंगे। जनरल चौहान पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम से सम्मानित हैं।

जनरल चौहान ने पदभार ग्रहण करने से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि सीडीएस के रूप में उनकी नियुक्ति उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नए सीडीएस से तीनों सेनाओं, सरकार और नागरिकों को आशाएं हैं, जिसे वे पूरी क्षमता से पूरी करेंगे। तीनों सेनाएं राष्ट्र के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटेंगी। 

इससे पहले जनरल चौहान ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने साउथ ब्लॉक लॉन में त्रि-सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, नौसेना स्टाफ के उपप्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे और सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया