नागपुर : खापरखेड़ा के बिना संगम में अवैध रेत से भरीं दो गाड़ियां जब्त, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रतीकात्मक चित्र।

@ प्रदीप खांबलकर |

नागपुर की सावनेर तहसील के खापरखेड़ा में पुलिस ने शनिवार को अवैध रेत से भरीं दो बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कीं। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के थानेदार एपीआई प्रवीण मुंडे ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा का पथक अवैध धंधों पर छापा मारने के उद्देश्य से परिसर में गश्त लगा रहा था। तभी पथक को गुप्त सूचना मिली कि बिना संगम घाट के कन्हान नदी पात्र से रेत चोरी कर दो बोलेरो पिकअप गाड़ियां जा रही हैं। पुलिस ने बिना संगम गांव के पास नाकाबंदी की। पथक ने दोनों बोलेरो पिकअप गाड़ियों को राेककर जांचा। दोनों गाड़ियों में कुल 2 ब्रास रेत भरी थी।

पुलिस ने आरोपियों से 2 ब्रास रेत और दोनों बोलेरो पिकअप गाड़ियां जब्त कीं। इस अवैध रेत की कीमत 8,000 रुपए और गाड़ियों की कीमत 4 लाख व 3 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने 7,08,000 रुपए का माल जब्त किया। पुलिस ने दोनों आरोपी ड्राइवरों रमजान शेख (22) और प्रफुल्ल बल्की (33)के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपी बिना संगम गांव के रहने वाले हैं। 

यह कार्रवाई नागपुर ग्रामीण के एसपी विजयकुमार मगर, अपर एसपी राहुल माकणीकर,  उपविभागीय पुलिस अधिकारी (कामठी विभाग) मुख्तार बागवान के मार्गदर्शन में हुई। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के थानेदार एपीआई प्रवीण मुंडे, डीबी पथक के प्रमुख एपीआई दीपक कांक्रेडवार और उनके सहयोगियों उमेश ठाकरे, प्रदीप मने, प्रमोद भोयर, मुकेश वाघाडे, राजू भोयर ने कार्रवाई पूरी की। मामले की जांच हवलदार उमेश ठाकरे कर रहे हैं। 

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया