नागपुर : सावनेर के पाटणसावंगी में अवैध रेत से भरे दो ट्रक जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज
@ प्रदीप खांबलकर |
नागपुर की सावनेर तहसील के पाटणसावंगी में पुलिस ने अवैध रेत से भरे दो ट्रक (टिप्पर) जब्त किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक सावनेर पुलिस स्टेशन से 12 किमी दूर पाटणसावंगी के खापा टी पॉइंट पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर दो ट्रकों की जांच की। प्रत्येक ट्रक में 4-4 ब्रास रेती रखी थी। इसकी कुल कीमत 84,800 रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों ट्रक भी जब्त कर लिए हैं। दोनों की कीमत क्रमश: 7,00,000 और 10,00,000 रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों ट्रक भी जब्त कर लिए हैं। इस तरह 17,84,800 रुपए का माल जब्त किया गया है।
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी ड्राइवरों जेहरू पांचे (47) और गणेश मात्रे (37) को गिरफ्तार किया है। पांचे मानकापुर और मात्रे झिंगाबाई टाकली में रहता है। दोनों बिना परमिट के रेत का परिवहन कर रहे थे।
पुलिस सिपाही अंकुश मुले ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी के आधार पर सावनेर पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराओं 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को सूचना-पत्र देकर छोड़ दिया गया है। मामले की जांच पुलिस हवलदार बंडू कोकाटे कर रहे हैं।
***


Achhhha
जवाब देंहटाएं