नागपुर : पारशिवनी में ट्रक की टक्कर में दुपहिया वाहन चालक की मौत, परिसर में उमड़ी भीड़
@ कमल यादव |
नागपुर की पारशिवनी तहसील के शिवाजी चौक में काेयले से भरे ट्रक ने दुपहिया को टक्कर मार दी। हादसे में दुपहिया वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
![]() |
| बबन हिंगणकर (मृतक) |
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारशिवनी पुलिस स्टेशन से एक किमी दूर शिवाजी चौक पर यह घटना घटी। पारशिवनी के दहेगांव जोशी निवासी बबन हिंगणकर (52) अस्पताल से नियमित जांच कराकर खापरखेड़ा मार्ग से जा रहे थे। तभी शिवाजी चौक पर कोयले से भरे ट्रक ने पीछे से दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में हिंगणकर की मौत हो गई। ट्रक गोंडेगांव से कोयला भरकर कोराडी स्थित पावर प्लांट जा रहा था। घटना के बाद परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
आरोपी ट्रक ड्राइवर का नाम यशवंत शिंगरे (28) है। वह छिंदवाडा के मोरघेड़ तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पारशिवनी पुलिस स्टेशन में भादंवि की धाराओं 279, 304 और उपधाराओं 184, 184 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
***



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें