महाराष्ट्र : पालघर में मुख्यमंत्री शिंदे के फर्जी हस्ताक्षर कर दुकानदार से 1.31 करोड़ रुपए की ठगी
@ सुनो सुनो नेटवर्क |
महाराष्ट्र के पालघर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फर्जी हस्ताक्षर कर एक दुकानदार से 1.31 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक स्टेशनरी दुकानदार जिग्नेश गोपानी (50) से धोखाधड़ी के मामले में वसई तहसील के नालासोपारा निवासी जतिन पवार और शुभम वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों ने गोपानी से कहा था कि वे राज्य सरकार की ई-पोर्टल फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं। उन्होंने गोपानी को हिस्सेदारी की पेशकश की एवं शुल्क के रूप में एक लाख रुपए मांगे। दोनों ने इसी तरह कई बार रुपए लिए और कहा कि काम शुरू होने वाला है। दोनों ने गोपानी से 1.31 करोड़ रुपए से ज्यादा लिए।
बताया गया है कि 25 अगस्त को आरोपी ने गोपानी को ई-पोर्टल फ्रेंचाइजी के लिए लाइसेंस, परमिट और अन्य शुल्क की भुगतान पर्ची दी। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम और अंग्रेजी में हस्ताक्षर थे। गोपानी को पर्ची पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर देखकर संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। तब मामला दर्ज किया गया।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें