नागपुर : साल भर का संघर्ष रंग लाया, पाठकों के हाथों ऑनलाइन समाचार-पत्र 'सुनो सुनो' का लोकार्पण
@ सुनाे सुनो रिपोर्ट |
नागपुर के रामटेक से प्रकाशित ऑनलाइन समाचार-पत्र 'सुनो सुनो' (www.sunosuno.co.in) का लोकार्पण 2 सितंबर 2022, शुक्रवार को सुविज्ञ और प्रतिबद्ध पाठकों के हाथों हुआ। संभवत: दुनिया में पहली बार किसी समाचार-पत्र का लोकार्पण इस तरह हुआ है। इसलिए 'सुनो सुनो' अपने सभी पाठकों के प्रति हृदय से आभारी है। पाठकों के सहयोग से ही यह उपक्रम संभव हो सका।
'सुनो सुनो' ने अपने लोकार्पण से पहले एक साल तक परीक्षण किया। इस दौरान पाठकों और विज्ञापनदाताओं का भरपूर सहयोग मिला। हालांकि, 'सुनो सुनो' का लोकार्पण कार्यक्रम कभी नहीं हुआ था। अब जाकर इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।
हमें कई पाठकों ने 'सुनो सुनो' के लोकार्पण की तस्वीरें भेजीं। सभी के प्रति आभार। यहां हम प्रतिनिधि तस्वीरों के रूप में तीन तस्वीरें प्रकाशित कर रहे हैं। पहली तस्वीर निर्मल उच्च प्राथमिक शाला, गुलमोहर नगर, कलमना, नागपुर की है। चित्र में संस्था के सचिव/ संचालक हेमंत गेडाम, प्रधान शिक्षिका केतकी खोब्रागड़े, सहायक शिक्षक अर्चना भुरे, स्नेहा तिपात्रे, मयूरी टुंडलवार, प्रीति माने, महेश हजारे, दिनेश येरपुड़े, सुरेश धाराणे और अंकित परिवार मौजूद हैं। सभी ने 'सुनो सुनो' को लोकार्पण की शुभकामनाएं दीं।
दूसरी तस्वीर भाग्यलक्ष्मी ग्रामीण सहकारी पत संस्था मर्यादित, खापरखेड़ा की है। यहां संस्था के संचालक गुलाब आई. छवारे और उनके कार्यालय के सहयोगियों ने 'सुनो सुनो' का लोकार्पण किया। सभी ने 'सुनो सुनो' को लोकार्पण की शुभकामनाएं दीं। संचालक एवं पत्रकार श्री छवारे ने "सुनो सुनो' को हरसंभव सहयोग का वचन दिया।
तीसरी तस्वीर हुडकेश्वर रोड नागपुर स्थित 'स्टूडियो इलेवन' (आर्किटेक्ट) की है। यहां के कर्मचारियों ने कार्यालय का कामकाज जारी रखते हुए 'सुनो सुनो' का लोकार्पण किया। सभी ने 'सुनो सुनो' को शुभकामनाएं दीं। यह तस्वीर हमें 'स्टूडियो इलेवन' के प्रमुख आर्किटेक्ट सचिन कुकड़े ने उपलब्ध कराई।
****




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें