नागपुर : कर्ज से त्रस्त तीन किसानों ने आत्महत्या की, सावनेर में दो, मौदा में एक घटना

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर जिले में दो दिनों के भीतर तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। ये किसान फसल खराब होने और कर्ज के बोझ से परेशान थे। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। खुदकुशी की ये घटनाएं सावनेर और मौदा तहसीलों में हुई हैं। 

बताया गया है कि रविवार को सावनेर के अंबाडा गांव (जलालखेड़ा थाना क्षेत्र) में किसान विट्ठलराव उमरकर (62) ने घर के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उमरकर के पास ढाई एकड़ जमीन थी। उमरकर ने तीन लाख रुपए का फसल कर्ज लिया था। भारी बारिश के कारण उनके खेत की फसल खराब हो गई थी। इसलिए वे पिछले कुछ दिनों से उदास थे।

दूसरी घटना सावनेर के ही उमरी गांव (केलवद थाना क्षेत्र) में शनिवार को हुई। यहां किसान अशोक सरवे (35) की फसल खराब हो गई थी। इसलिए उन्होंने खेत में जहर खा लिया। बताया गया है कि सरवे ने बीमा कंपनी से कर्ज लिया था। बारिश से फसल खराब होने के बाद वे भी परेशान थे।

तीसरी घटना मौदा तहसील के टांडा गांव (अरोली थाना क्षेत्र) में रविवार को हुई। यहां किसान कृष्णा सयाम (36) ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि कृष्णा ने रिश्तेदारों से उधार लिया था, जो उसे चुकाने के लिए मजबूर कर रहे थे। 

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया