नागपुर : खापरखेड़ा में घर का ताला तोड़कर नकदी, सामान चुराने वाला गिरफ्तार, माल जब्त

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

@ प्रदीप खांबलकर |

नागपुर की सावनेर तहसील के खापरखेड़ा में एक घर से नकदी समेत करीब 53 हजार रुपए का माल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के सात  दिन बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। यह जानकारी खापरखेड़ा थाने के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण मुंडे ने दी।

अधिकारी के मुताबिक खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में भादंवि की धाराओं 457, 380 के तहत यह प्रकरण दर्ज किया गया था। फरियादी खापरखेड़ा निवासी ज्ञानेश्वर खांडेकर (50) घर में ताला लगाकर ठेकेदार के पास काम करने के लिए गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर उनके घर में घुसा। उसने हाल में रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा तोड़ा। अलमारी के कपड़े अस्त-व्यस्त कर लॉकर में रखी 10 हजार रुपए की नकदी, रसोई गैस सिलेंडर (4000 रुपए), गैस चूल्हा (4500 रुपए), बर्तन (10600 रुपए), होमथियेटर (15000 रुपए) होमथियेटर बक्से (8000 रुपए), इलेक्ट्रिक प्रेस (500 रुपए) चोरी कर लिए। नकदी समेत 52,600 रुपए का माल चोरी किया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी खापरखेड़ा निवासी आकाश चवरे (27) को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। उसने गुनाह कबूल किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उससे इस मामले का 42,600 रुपए का माल जब्त किया गया है। हालांकि, 10 हजार की नकदी नहीं जब्त की जा सकी है।

यह कार्रवाई थानेदार एपीआई प्रवीण मुंडे, एपीआई दीपक कांक्रेटवार, पुलिस हवलदार उमेश ठाकरे, आशीष भुरे और अन्य सहयोगियों प्रदीप मने, प्रमोद भोयर, मुकेश वाघाड़े ने पूरी की। प्रकरण की जांच उमेश ठाकरे कर रहे हैं।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया