नागपुर : खापरखेड़ा में 'विद्युत क्षेत्र तांत्रिक कामगार यूनियन' ने स्थापना दिवस मनाया, 331 जांबाजों ने किया रक्तदान

@ प्रदीप खांबलकर| 

नागपुर की सावनेर तहसील के खापरखेड़ा में 'विद्युत क्षेत्र तांत्रिक कामगार यूनियन' ने अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर सफल रहा। इसमें 331 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस तरह पिछले साल के रक्तदान का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले साल इसी अवसर पर आयोजित शिविर में 306 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था।

खापरखेड़ा में प्रकाशनगर वसाहत स्थित मनोरंजन केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अभियंता राजू घुगे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रवींद्र बारई, केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्रकुमार अर्जितवार, भारतीय सेना कामठी यूनिट के अधिकारी श्री गायधने, महाराष्ट्र कल्याण मंडल के विश्वस्त किशोर फाले, उपमुख्य अभियंता डॉ. अनिल काठोये, जितेंद्र टेंभरे, अधीक्षक अभियंता विश्वास सोमकुंवर, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अमित ग्वालवंशी, कल्याण अधिकारी अमरजीत गोडबोले, सहायक महाप्रबंधक नितीन काले, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष गजानन सुपे, बापू देशमुख, नानाजी मुंगसे, प्रकाश परमार, सुनील वंजारी आदि उपस्थित थे।

डॉ. ग्वालवंशी ने रक्तदान का महत्व बताया। पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष गजानन सुपे ने संगठन के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। वर्तमान केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्रकुमार अर्जितवार ने रक्तदान को श्रेष्ठ दान बताया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक जोन अध्यक्ष संजीवकुमार गर्जे रखा। संचालन जोन सचिव विलास शेंडे ने किया। आभार जोन सहसचिव भूषण दाणी ने माना। कार्यक्रम में सैकड़ों बिजली कर्मचारी, अधिकारी, संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया