महाराष्ट्र : लातूर में ग्राम सभा नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सरपंच को कार्यालय में बंद किया

लातूर का कटगांव ग्राम पंचायत कार्यालय।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

लातूर जिले के कटगांव में ढाई साल से ग्राम सभा आयोजित नहीं करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को कटगांव के सरपंच को पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया। कटगांव लातूर तहसील में है।

सरकारी नियमों के अनुसार गांव के मुद्दों और विभिन्न विकास संबंधी योजना पर चर्चा के लिए ग्राम सभाएं आयोजित करना अनिवार्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटगांव के सरपंच दत्ता गायकवाड ने बीते ढाई साल से ग्राम सभा आयोजित नहीं की। उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया।

बताया गया कि गायकवाड को गुरुवार को एक घंटे के लिए पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया गया था। जब उन्होंने ग्राम सभा आयोजित करने का वादा किया, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। प्रखंड विकास अधिकारी तुकाराम भाल्के ने मीडिया से कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अगर पंचायत अधिकारी एवं सरपंच ग्राम सभा आयोजित नहीं करने के दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया