कन्हान : इंदर काेलियरी फायरिंग में घायल सुरक्षाकर्मी ने दम ताेड़ा

 

मिलिंद खाेब्रागडे (file photo)

@ कमल यादव |

नागपुर के कन्हान (पारशिवनी) स्थित वेकाेलि- इंदर काेलियरी परिसर में फायरिंग में घायल सुरक्षाकर्मी की माैत हाे गई है। घायल सुरक्षाकर्मी मिलिंद खाेब्रागडे (29) ने कामठी स्थित आशा हाॅस्पिटल में इलाज के दाैरान बुधवार रात काे दम ताेड़ दिया। वे चार दिन जिंदगी के लिए संघर्ष करते रहे। इस घटना से कन्हान में शाेक की लहर दाैड़ गई है।

वारदात इंदर काेलियरी (वेकाेलि) मैनेजर ऑफिस के पीछे स्थित पुराना दवाखाना परिसर में रविवार काे हुई थी। वारदात के समय मिलिंद इंदर काेलियरी परिसर में गश्त लगा रहे थे। उनके साथी सुरक्षाकर्मी महेश नासरे, राहुल डे और शमीक पुसदेकर भी थाेड़ी दूरी पर तैनात थे। तभी आराेपी समीर सिद्दीकी (30) और राहुल जेकब (26) वहां बाइक से पहुंचे। दाेनाें किसी व्यक्ति काे तलाश रहे थे। मिलिंद ने उन्हें राेककर पूछताछ की। इससे दाेनाें आराेपियाें का मिलिंद से झगड़ा हाे गया था। तभी आराेपी समीर सिद्दीकी ने देशी पिस्ताैल निकालकर मिलिंद पर दाे गाेलियां दागीं। इससे मिलिंद घायल हाे गए थे। आशा हाॅस्पिटल में ऑपरेशन कर मिलिंद के शरीर से गाेली निकाली गई थी। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

दाेनाें आराेपियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दाेनाें काे काेर्ट में पेश किया था। काेर्ट ने दाेनाें आराेपियाें काे तीन दिन की पीसीआर में भेज दिया था।  इस हमले में आराेपी राहुल जेकब के हाथ में भी गाेली लगी है। फायरिंग के बाद आराेपी समीर ने पिस्ताैल लहराकर परिसर में दहशत फैलाने की काेशिश की थी। इससे कई लाेगाें ने अपने घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद कर ली थी। 

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव