पारशिवनी : कन्हान के इंदर कोलियरी परिसर में सुरक्षाकर्मी पर गोलियां दागीं, आरोपी फरार

@ कमल यादव |

पारशिवनी | कन्हान स्थित इंदर कोलियरी परिसर में दो बदमाशों ने रविवार को सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना से परिसर में रातभर खलबली मची रही।

मिलिंद खोब्रागडे (घायल)

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात इंदर कोलियरी (वेकोलि) मैनेजर ऑफिस के पीछे स्थित पुराना दवाखाना परिसर में हुई। घायल सुरक्षाकर्मी का नाम मिलिंद खोब्रागडे है। कुछ दिनों पहले उनकी नियुक्ति हुई थी। वे शाम 4 बजे इंदर कोलियरी के चेकपोस्ट पर तैनात थे। तभी आरोपी समीर सिद्धिकी (उम्र-29 वर्ष, निवासी-टेकाड़ी) और राहुल जेकब (उम्र- 29 वर्ष, निवासी- कांद्री) वहां दुपहिया वाहन से पहुंचे। दोनों किसी व्यक्ति को तलाश रहे थे।सुरक्षाकर्मी मिलिंद ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इससे दोनों आरोपियों का मिलिंद से झगड़ा हो गया। तभी आरोपी समीर सिद्दीकी ने पिस्तौल निकालकर मिलिंद पर दो गोलियां दागीं। इससे मिलिंद घायल हो गए। उन्हें कामठी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी स्थिति गंभीर है। 

सूचना मिलते ही  नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, कन्हान पुलिस निरीक्षक विलास काले एवं टीम घटना स्थल पहुंची। खबर लिखे जाने तक कन्हान पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव