नए संसद भवन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा

सुनो सुनो नेटवर्क |

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस नए संसद भवन ने ब्रिटिशकालीन संसद भवन की जगह ले ली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  'आज 28 मई 2023 का दिन शुभ अवसर है। हमारे नए संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। नया संसद भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होते हुए देखेगा।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।'

बता दें कि अधिकतर विपक्षी दल इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनका तर्क है कि प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि संसद लोगों की आवाज है। प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते