नागपुर : नन्हे-मुन्नों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

महेश कुमार शर्मा | नागपुर। भारतीय सिंधु सभा द्वारा संचालित सूर्यनगर स्थित अर्जुनदास कुकरेजा कान्वेंट के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने वार्षिक खेल महोत्सव में हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती-वंदन किया। बच्चों ने एरोबिक्स, जुम्बा, योग, कराटे, पी.टी., फ्लावर ड्रिल, चेयर ड्रिल, पाॅम-पाॅम ड्रिल व कई प्रकार की रेस का मोहक प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। प्राचार्या भव्या तारानी ने शाला की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक घनश्यामदास कुकरेजा, रत्ना कुकरेजा, मुख्य अतिथि यंग स्टार क्रिकेट अकादमी के कोच अनूप रुघानी, विशेष अतिथि योग प्रशिक्षिका कंचन चंदवानी, सुरेन्द्र ढोलवानी, जगदीश वंजानी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए पालकों से आह्वान किया कि वे पाल्यों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों व व्यायाम के लिए भी प्रेरित करें। संचालन अभिलाषा अमृते व आभार प्रदर्शन किरण वैरागड़े ने किया। ****